'TMC काे आगे NOTA से मुकाबला करना पड़ेगा, हार्बर मॉडल धवस्त...', फालता में BJP की बड़ी जीत के बाद क्या बोले शुभेंदु अधिकारी?

Falta Election Result 2026: फालता विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा (Debangshu Panda) ने 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “हार्बर मॉडल ध्वस्त हो गया” और आने वाले समय में टीएमसी नेताओं को NOTA से लड़ना पड़ेगा। वहीं अभिषेक बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

Falta Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीट फालता से बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने जीत दर्ज कर ली। उन्होंने 109021 वोटों के अंतर से चुनाव जीता। इस सीट पर 21 मई को दोबारा चुनाव हुआ था। बीजेपी उम्मीदवार की इस जीत पर बंगाल के मुख्मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुशी जाहिर करते हुए एक सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा।

suvendu adhikari

फालता सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सांसद पर निशाना साधा।

इतना ही नहीं उन्होंने हार्बर मॉडल धवस्त हो गया। इतना ही नहीं, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान के चौथे नंबर पर फिसलने और 10 हजार से कम वोट मिलने पर तंज कसते हुए कहा कि आने वाले दिनों में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को नोटा (NOTA) से लड़ना पड़ेगा।

End of Feed