विदेश मंत्री एस. जयशंकर बांग्‍लादेश, स्‍वीडन और बेल्जियम की यात्रा पर रवाना, पहले IOC में लेंगे हिस्‍सा

Dr. S. Jaishankar : विदेश मंत्रालय ने बताया है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर छह दिवसीय यात्रा पर आज रवाना हुए हैं। वे 11 और 12 मई को ढाका, 13 से 15 मई तक स्वीडन और फिर 15 और 16 मई को बेल्जियम में रहेंगे।

Dr. S. Jaishankar : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर हिंद महासागर सम्मेलन (Indian Ocean Conference) के छठे संस्करण में हिस्‍सा लेने के लिए गुरुवार को बांग्‍लादेश पहुंचे हैं। इंडिया फाउंडेशन और बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय दोनों मिलकर इस सम्‍मेलन को आयोजित कर रहे हैं, जिसमें क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर मंथन होगा। हिंद महासागर सम्मेलन (Indian Ocean Conference) का थीम 'शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए साझेदारी' रखा गया है। विदेश मंत्री जयशंकर नपे ढाका पहुंचकर ट्वीट कर लिखा, 'ढाका पहुंच गया हूं। गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम का आभार।'

​Dr. S. Jaishankar, IOC Meet in Bangladesh, Foregin Miniter S. Jaishankar

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर।

पीएम शेख हसीना से की मुलाकात

अपने दूसरे ट्वीट में विदेश मंत्री ने लिखा कि, 'बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पीएम नरेन्‍द्र मोदी के व्यक्तिगत अभिवादन और हार्दिक बधाई का संदेश दिया। हमारे नेताओं का मार्गदर्शन और विजन भारत-बांग्लादेश मैत्री को मजबूत करना जारी रखे हुए है।' बता दें कि 12 मई को बांग्‍लादेश की पीएम शेख हसीना हिंद महासागर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर संबोधन देंगे। ढाका में आयोजित सम्‍मेलन में मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन, मालदीव के उपराष्ट्रपति फैसल नसीम समेत विश्‍व के कई और मंत्री भी हिस्‍सा लेंगे।

End of Feed