हैदराबाद में दवा कंपनी में विस्फोट, एक की मौत; 3 घायल

हैदराबाद एक दवा कंपनी में बुधवार को रिएक्टर में विस्फोट के कारण अचानक आग लगने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेलंगाना के हैदराबाद में एक दवा कंपनी में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुधवार को हैदराबाद में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह सुरम इलाके में स्थित ऑरोरा फार्मास्युटिकल कंपनी में हुआ, जब कर्मचारी रिएक्टर की सफाई कर रहे थे। घायलों को सिकंदराबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनकी हालत गंभीर है, जबकि तीसरा खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Hyderabad

हैदराबाद में दवा कंपनी में हुआ विस्फोट

खबर अपडेट की जा रही है...

End of Feed