अनुभवी, कद्दावर, नीतीश के करीबी हैं विजय चौधरी, 'सम्राट युग' में बिहार के बने डिप्टी CM

विजय चौधरी का जन्म 8 जनवरी 1957 को समस्तीपुर जिले में हुआ और वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता जगदीश प्रसाद चौधरी भी एक प्रमुख नेता थे, जिनसे उन्हें राजनीति की प्रेरणा मिली। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

Vijay Kumar Chaudhary Profile: बिहार में मंगलवार को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दो मंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। सम्राट बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। जबकि दोनों डिप्टी सीएम जद-यू कोटे से हैं। इनमें से विजय चौधरी की गिनती जदू-यू के वरिष्ठ नेताओं और नीतीश कुमार के करीबी के रूप में होती है। विजय चौधरी के पास अभी जल संसाधन एवं संसदीय मामलों के मंत्रालयों का प्रभार है। वह समस्तीपुर के सरायरंजन से विधायक हैं। वह विधानसभा स्पीकर सहित कई अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। विजय चौधरी करीब दो दशकों से नीतीश कुमार के साथ हैं।

Vijay Choudhary

बिहार के डिप्टी सीएम बने विजय चौधरी।

समस्तीपुर जिले में हुआ जन्म

चौधरी का जन्म 8 जनवरी 1957 को समस्तीपुर जिले में हुआ और वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता जगदीश प्रसाद चौधरी भी एक प्रमुख नेता थे, जिनसे उन्हें राजनीति की प्रेरणा मिली। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की, लेकिन जल्द ही राजनीति में सक्रिय हो गए। पिता के निधन के बाद उन्होंने दलसिंहसराय सीट से चुनाव जीतकर अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई और लगातार तीन बार विधायक बने।

End of Feed