देश

सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी का आया पहला रिएक्शन, बोले- "आज से ही मैं काम करना शुरू कर रहा हूं, बिहार के लोग पूरी तरह से..."

Samrat Choudhary First Reaction: सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और विकास के लिए मोदी-नीतीश मॉडल पर काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने और क्या कुछ कहा?

Image

नीतीश कुमार और राजनाथ सिंह ने दी बधाई (Photo: PTI)

Samrat Choudhary First Reaction: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ (bihar new cm) ले ली है। पटना के लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल Syed Ata Hasnain ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सहित भाजपा और जद-यू के कई बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने अपना पहला बयान देते हुए कहा कि वे आज से ही काम शुरू कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के लोगों को संतुष्ट रखा जाएगा और राज्य में Narendra Modi और नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर काम किया जाएगा।

नई सरकार में दो नए डिप्टी सीएम

नई सरकार में Vijay Kumar Choudhary और Bijendra Prasad Yadav को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। दोनों अनुभवी नेता हैं और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। इससे सरकार में अनुभव और संतुलन देखने को मिल रहा है। यह पहली बार है जब भाजपा का कोई नेता बिहार में मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना और उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई सरकार के गठन पर कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास करेगा और आगे बढ़ेगा। वहीं रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने भी नई टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सरकार राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो बिहार में नई सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सम्राट चौधरी अपने नेतृत्व में राज्य को विकास के नए रास्ते पर कैसे आगे बढ़ाते हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article