Exclusive: उत्तराखंड में जल्द लागू करेंगे यूनिफॉर्म सिविल कोड, भ्रम फैलाने वालों को सीएम पुष्कर सिंह धामी की दो टूक

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि यूसीसी जल्द लागू करेंगे। कुछ लोग कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर जहां प्रदेश की जनता से किए गए वादे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरा करने जा रहे हैं वहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मुख्यमंत्री धामी का क्या कुछ कहना है और कानून को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसको लेकर भी सीएम धामी ने भ्रम फैलाने वालों को दो टूक जवाब दिया है,और क्या कुछ कहना है सीएम धामी का, टाइम्स नाउ नवभारत ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर उनसे खास बातचीत की है।

UCC पर सीएम धामी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द लागू करेंगे। प्रदेश की जनता से जो वादा किया था। जनता ने जनता ने उस वादे पर आशीर्वाद दिया था। कुछ लोग कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। कानून में किसी के भी मौलिक अधिकारों को नहीं छेड़ा जाएगा।

End of Feed