Exclusive: अमृतसर ISI Terror Module के आरोपियों से पूछताछ, हुआ जंतर-मंतर कनेक्शन का खुलासा

पंजाब पुलिस के मुताबिक अमृतसर से गिरफ्तार ISI से जुड़े मॉड्यूल के सदस्यों से पूछताछ में दिल्ली में जंतर-मंतर से जुड़ी साजिश की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब CCTV और तकनीकी सुबूतों के जरिए आरोपियों के दावों की पुष्टि कर रही है।

दुनियाभर से भीख मांगकर अपनी जरूरतें पूरी करने वाला पाकिस्तान, हमारे देश में अस्थिरता फैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ता। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने हाल ही में दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन (CJP Protest) के दौरान भी करने की कोशिश की थी। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने ISI की इस साजिश का खुलासा किया है। पंजाब के अमृतसर में पकड़े गए पाकिस्तान-समर्थित आतंकी मॉड्यूल की जांच में उनका दिल्ली के जंतर-मंतर से जुड़ा कनेक्शन सामने आया है।

ISI Terror Module

पंजाब में ISI के दो माड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के निर्देश पर कुछ सदस्य जुलाई में दिल्ली गए थे। जांच एजेंसियां अब आरोपियों के बयानों की पुष्टि के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जंतर-मंतर तक के CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सुबूतों की जांच कर रही हैं।

End of Feed