Exclusive: हिंदू ने कांग्रेस को एकदम वोट नहीं दिया, BJP को 30 प्रतिशत मुस्लिम ने वोट दिया- हिमंता बिस्वा सरमा का दावा

Himanta Biswa Sarma Exclusive: टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बात करते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा को सभी हिंदुओं ने वोट दिया, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 70 प्रतिशत मुस्लिम वोट गया।

Himanta Biswa Sarma Exclusive: असम में प्रचंड जीत के बाद भाजपा नेता और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस को हिंदुओं ने बिल्कुल भी वोट नहीं दिया, वहीं भाजपा को 30 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय ने वोट दिया। कांग्रेस के 19 में से 18 विधायकों के मुस्लिम समुदाय से होने के सवाल पर हिमंता ने कहा कि जो एक हिंदू उम्मीदवार कांग्रेस से जीता है, वह भी आरक्षित सीट से था।

Himanta Biswa Sarma Exclusive.

हिमंत बिस्वा सरमा टाइम्स नाउ नवभारत पर एक्सक्लूसिव

भाजपा को हिंदू समाज का जबरदस्त समर्थन

टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हिंदुओं ने बीजेपी को जबरदस्त समर्थन दिया, जबकि कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "असम में हिंदुओं ने बीजेपी को शत-प्रतिशत वोट दिया, जबकि 30 प्रतिशत मुसलमानों ने भी वोट दिया। कांग्रेस को हिंदुओं ने बिल्कुल वोट नहीं दिया। मुसलमानों का लगभग 70 प्रतिशत वोट कांग्रेस को मिला।"

End of Feed