SIR पर पूर्व जजों का बड़ा एक्शन, मदन बी लोकुर की अगुवाई में बना स्वतंत्र आयोग; वोटर लिस्ट की गड़बड़ी की होगी जांच

Independent Panel SIR Election Commission: चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही मतदाता सूची के SIR प्रक्रिया की संवैधानिक और कानूनी जांच के लिए पूर्व जजों का एक स्वतंत्र आयोग बनाया गया है। लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन (LAFC) द्वारा गठित इस 5-सदस्यीय पैनल की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मदन बी लोकुर करेंगे।

Independent Panel SIR Election Commission: निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में सुधार के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक बड़ा कदम उठाया गया है। 'लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' (LAFC) ने चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया की संवैधानिक और कानूनी वैधता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों की एक स्वतंत्र समिति का गठन किया है।

Justice Madan B Lokur

चुनाव आयोग की मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बड़ी कार्रवाई (फाइल फोटो)

इस 5-सदस्यीय आयोग की कमान उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मदन बी लोकुर (Justice Madan B Lokur) को सौंपी गई है। उनके अलावा इस पैनल में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ए के पटनायक, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बदर दुर्रेज अहमद, तथा पूर्व न्यायाधीश रेखा शर्मा और अंजना प्रकाश को शामिल किया गया है। यह आयोग पूरी स्वायत्तता के साथ काम करेगा और यह देखेगा कि मतदाता सूची में सुधार की इस पूरी पद्धति का पात्र मतदाताओं पर क्या असर पड़ा है।

End of Feed