पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी मंसूबा, 'जन नीति भारत' पार्टी 2027 यूपी इलेक्शन में सभी 403 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

2013 बैच की आईएएस अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने अपने करीब 13 साल के प्रशासनिक करियर के बाद 30 अगस्त को आईएएस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, उन्होंने 'जन नीति भारत' नाम से अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन का आधिकारिक ऐलान किया था।

Ex-IAS Divya Mittal- उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा (IAS) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में कदम रखने वाली पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक रणनीति का खुलासा कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी नवगठित पार्टी 'जन नीति भारत' आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना के साथ उतरेगी। शनिवार को मिर्जापुर के चुनार में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी की भावी योजनाओं और राजनीतिक एजेंडे पर खुलकर बात की।

Divya mittak

दिव्या मित्तल की पार्टी का सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का मंसूबा (Instagram)

चुनार में जनता के बीच किया ऐलान

इंडिया टुडे के मुताबिक, मिर्जापुर के ऐतिहासिक चुनार दौरे पर पहुंचीं पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक महत्व वाले चुनार के बालूघाट का दौरा किया और महाराज गुहराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

End of Feed