देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी से हिजबुल का पूर्व सदस्य गिरफ्तार, 18 साल से पुलिस को थी तलाश

Jammu kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने रियासी जिले से आंतकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक पूर्व सदस्य को 18 साल की लंबी तलाश के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कड़ी मशक्कत और तकनीकी निगरानी के बाद तलवारा के गुज्जर कोठियां के पास वन क्षेत्र से यह गिरफ्तारी हुई।

Image

जम्मू-कश्मीर पुलिस

Photo : iStock

Jammu kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने रियासी जिले से आंतकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक पूर्व सदस्य को 18 साल की लंबी तलाश के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मूल रूप से गुज्जर-कोठियां तलवारा का निवासी अनवरी अली चौहान उर्फ जमशीर 2001 मेंहिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। वह सात साल तक गिरोह से जुड़ा रहा था, लेकिन 2007 में उसने कश्मीर घाटी में आत्मसमर्पण कर दिया था।

बार-बार बदलता रहा अपनी जगह

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद चौहान भूमिगत हो गया और रियासी पुलिस थाने में दर्ज आतंकवाद से संबंधित कई मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपना स्थान बदलता रहा। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में गुज्जर कोठियां, चिनोर (जम्मू) और खेरपोरा (अनंतनाग) में उसके ज्ञात ठिकानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करने के कई प्रयास किए गए।

उन्होंने बताया कि कड़ी मशक्कत और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने आखिरकार उसे तलवारा के गुज्जर कोठियां के पास वन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि चौहान दो आतंकवाद संबंधी घटनाओं में वांछित था, जिसमें 5 जनवरी 2006 को जद्द जंगल में गोलीबारी की घटना और 7 अप्रैल 2006 को रियासी के बारादरी में ग्रेनेड हमला शामिल है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी के पिता की मौत हो गई थी और अन्य चार घायल हो गए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article