EU कंपनियां भारत को लेकर बुलिश, EU-India FTA को ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन मान रहीं: FEBI सर्वे 2026

FEBI बिज़नेस सेंटिमेंट सर्वे 2026 में खुलासा हुआ है कि यूरोपीय कंपनियां भारत की आर्थिक संभावनाओं और निवेश माहौल को लेकर बेहद आशावादी हैं। EU–India फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को वैश्विक स्तर पर एक गेम-चेंजर माना जा रहा है, जो निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन सहयोग को नई दिशा देगा।

यूरोपीय संघ (EU) की कंपनियां भारत की आर्थिक संभावनाओं, निवेश माहौल और भारत-EU दीर्घकालिक साझेदारी को लेकर बेहद आश्वस्त नज़र आ रही हैं। यह बात Federation of European Business in India (FEBI) की ओर से जारी Business Sentiment Survey-2026 में सामने आई है, जिसे EU-India बिज़नेस फोरम के दौरान जारी किया गया।

EU कंपनियां भारत को लेकर बुलिश, EU-India FTA को ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन मान रहीं: FEBI सर्वे 2026

EU-India शिखर सम्मेलन और मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के अंतिम रूप लेने की पृष्ठभूमि में जारी इस सर्वे के मुताबिक़, यूरोपीय कंपनियां आने वाले पांच वर्षों में भारत में अपने ऑपरेशंस, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को बड़े स्तर पर विस्तार देने की योजना बना रही हैं।

End of Feed