कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी किए ढेर, ऑपरेशन जारी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर दो शव देखे गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है।

Encounter With Terrorists: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की आशंका है, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

kashmir encounter

आतंकियों से मुठभेड़ (File photo)

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर दो शव देखे गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी - एक पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान घायल हो गए।

End of Feed