J&K Encounter Today News Updates: किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए थे घायलों को इलाज के लिए नजदीकी कमांड अस्पताल ले जाया गया जहां 2 जवान शहीद हो गए हैं वहीं 2 जवान घायल हैं, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।
किश्तवाड़ में एनकाउंटर में सेना के दो जवान शहीद (फाइल फोटो)
इलाके में जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था।आतंकियों की तलाश की जा रही है।
वहीं दो दिन पहले भी उधमपुर में सुरक्षाबलों से एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए थे। फर्स्ट पैरा के जवानों को उधमपुर के खंडरा टॉप के जंगलों मेंआतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया था। गौर हो कि 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की पहले चरण की वोटिंग होनी है।
