देश

गुजरात के गांधीनगर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 8 लोगों की डूबकर मौत, इलाके में पसरा मातम

Gujarat Gandhinagar 8 People Drowned: गुजरात की राजधानी गांधीनगर में बड़ा हादसा हुआ है जिले के दहेगाम तहसील गणेश विर्सजन के दौरान 8 लोग डूब गए, सभी के शव निकाल लिए गए हैं।

Image

मेश्वो नदी में नहाने के दौरान आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई

Photo : ANI

Gujarat Gandhinagar 8 People Drowned: गुजरात के गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।उप संभागीय मजिस्ट्रेट बी. बी. मोडिया ने बताया कि डूबने से मरने वाले लोग देहगाम तालुका के वसना सोगती गांव के रहने वाले थे, घटना गांव के निकट हुई।

तलाश एवं बचाव अभियान की निगरानी करने वाले मोडिया ने बताया कि ग्रामीणों का एक समूह गणेश प्रतिमा विसर्जित करने नदी के समीप आया था। उन लोगों को डूबने की घटना के बारे में पता चला और उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया।

एसडीएम ने कहा, 'एक संदेश मिलने के बाद, पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। हमने नदी से आठ शव निकाले हैं। एक व्यक्ति, जिसे लापता माना जा रहा था, उसे गांव में पाया गया। इसलिए, शाम तक जारी रहे बचाव अभियान को अब बंद कर दिया गया है।'

उन्होंने कहा, 'मृतक स्थानीय लोग थे जो नदी में नहाने आये थे। थोड़ी दूरी पर एक निर्माणाधीन चेक डैम होने के कारण हाल ही में नदी का जल स्तर बढ़ गया था।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article