जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा

Kupwara Encounter News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि तीन आतंकी छिपे हुए हैं और रह-रहकर फायरिंग कर रहे हैं।

Kupwara Encounter News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि तीन आतंकी छिपे हुए हैं और रह-रहकर फायरिंग कर रहे हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि सुरक्षा बलों ने त्रिमुखा टॉप, लोलाब, कुपवाड़ा के पास आतंकवादियों से संपर्क स्थापित कर लिया है और ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर 28 आरआर, 22 आरआर के अलावा कुपवाड़ा पुलिस मौके पर है।

Kupwara Encounter

पुंछ में आतंकी घुसपैठ नाकाम

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। हालांकि, इस दौरान मुठभेड़ में एक सैनिक के घायल होने की खबर है। ‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, सतर्क सैनिकों ने तड़के तीन बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में जुटे आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब देकर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान एक सैनिक घायल हो गया। इलाके में अभियान जारी है।

End of Feed