दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया, पटना एयरपोर्ट पर प्लेन की आपात लैंडिंग, यात्री उतारे गए

Emergency landing of IndiGo aircraft : पटना से दिल्ली जा रहा इंडिगो का यात्री विमान उड़ान भरने के बाद पक्षी से टकरा गया जिसके बाद इस विमान की एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। इस विमान में 175 यात्री सवार हैं। यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर उतारा गया।

Emergency landing of IndiGo aircraft : पटना से दिल्ली जा रहा इंडिगो का एक यात्री विमान उड़ान भरने के बाद पक्षी से टकरा गया जिसके बाद इस विमान की एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। इस विमान में 175 यात्री सवार हैं। यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर उतारा गया। घटना के बाद यात्रियों में थोड़ी देर के लिए घबराहट का माहौल रहा, लेकिन विमान की सुरक्षित लैंडिंग ने सबको राहत दी। एयरपोर्ट प्रशासन और विमान कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी जरूरतों का ख्याल रखा।

indigo flight

इंडिगो के फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर हुई आपात लैंडिंग। -फाइल फोटो, पीटीआई

निरीक्षण में रनवे पर एक पक्षी मृत मिला

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी 175 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। पटना हवाईअड्डे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘पटना से दिल्ली जाने वाली आईजीओ 5009 उड़ान ने सुबह आठ बजकर 42 मिनट पर उड़ान भरने के बाद पक्षी के टकराने की सूचना दी, निरीक्षण के दौरान रनवे पर एक मृत पक्षी पाया गया। ‘एप्रोच कंट्रोल यूनिट’ ने विमान को इसकी सूचना दी। एप्रोच कंट्रोल यूनिट से संदेश मिला कि विमान ने एक इंजन में कंपन के कारण पटना वापस आने का अनुरोध किया है। विमान सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर रनवे 7 पर सुरक्षित तरीके से उतर गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।’ अधिकारियों ने बताया कि उड़ान का निरीक्षण किया जाएगा। विमानन कंपनी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेगी।

End of Feed