कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मची अफरातफरी

कुवैत से उड़ान भरने वाले इस विमान में बम होने की चेतावनी दी गई थी। बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा संदेश एक ईमेल के जरिए आया और दिल्ली हवाई अड्डे पर मिला।

IndiGo flight Bomb Threat: कुवैत से हैदराबाद जा रहे इंडिगो के एक विमान को मंगलवार को बम की धमकी भरे संदेश के बाद मुंबई डायवर्ट कर दिया गया और यहां इसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग हुई। कुवैत से उड़ान भरने वाले इस विमान में बम होने की चेतावनी दी गई थी। बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा संदेश एक ईमेल के जरिए आया और दिल्ली हवाई अड्डे को मिला था।

Indigo

इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर-PTI)

मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

6E1234 कॉल साइन के तहत उड़ान भरने वाले इस विमान की आपातकालीन लैंडिंग के लिए, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल सहित सुरक्षा दल को स्टैंडबाय पर रखा गया था। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से आधिकारिक बयान का अभी इंतजार है।

End of Feed