Emergency Anniversary: इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 क्यों लगाया था आपातकाल? लोगों के छिन गए थे कई अधिकार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 25, 2023, 12:25 AM IST

Emergency Anniversary: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने 25 जून 1975 को अनुच्छेद 352 के तहत देश भर में आपातकाल की लागू करने की घोषणा की थी।

Emergency Anniversary: देश के इतिहास में 25 जून का दिन लोकतंत्र के लिए काला दिन के तौर पर याद किया जाता है। आज के ही दिन 1975 को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल (Emergency) की घोषणा की थी। देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने के लिए आपातकाल लागू था। आपातकाल लागू होने से लोगों की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता प्रतिबंध लग गया था। कांग्रेस के राजनीतिक विरोधों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसे भारतीय इतिहास की सबसे कुख्यात घटनाओं में से एक माना जाता है।

Emergency  Anniversary, Indira Gandhi

भारत में इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल (तस्वीर-BCCL)

इंदिरा गांधी ने क्यों लगाया था आपातकाल?

इंदिरा गांधी के उस आदेश को लागू करने की वजह आंतरिक गड़बड़ी बताई गई। चुनावों को रद्द कर दिया और प्रधानमंत्री को अभूतपूर्व शक्तियां दे दी गईं। इंदिरा गांधी सरकार ने यह भी तर्क दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा था जिसके लिए ऐसे कड़े कदम उठाने की जरुरत पड़ गई। यह बताया गया था कि कुछ वर्ष पहले पाकिस्तान के साथ युद्ध समाप्त हुआ। विरोध प्रदर्शन और हड़तालों की वजहों से अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ। सरकार ने कहा कि इससे देश को काफी हद तक नुकसान पहुंचा है। ऐसा माना जाता है कि आपातकाल 1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद लगाया गया था, जिसमें इंदिरा गांधी को चुनावी कदाचार का दोषी ठहराया गया था और उन्हें संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था और कहा गया था कि वह अगले 6 वर्षों तक किसी भी निर्वाचित पद पर नहीं रह सकेंगी। इस फैसले के तुरंत बाद उन्होंने इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।

End of Feed