'हलफनामा दें ...', चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, बताया आगे क्या कुछ होगा

Vote Theft Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया कि यदि हलफनामा नहीं दिया गया तो दावों को निराधार और अमान्य माना जाएगा। उन्होंने कहा कि संज्ञीन विषय पर चुनाव आयोग को बिना हलफनामे के काम नहीं करना चाहिए।

Vote Theft Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को विपक्षी दलों के 'वोट चोरी' के आरोपों को निराधार करार दिया। साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया कि यदि हलफनामा नहीं दिया गया तो दावों को निराधार और अमान्य माना जाएगा। हमारे मतदाताओं को जो भी फर्जी बता रहा है, उन्हें माफी मांगनी होगी।

Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia/PTI)

उन्होंने कहा कि संज्ञीन विषय पर चुनाव आयोग को बिना हलफनामे के काम नहीं करना चाहिए। यह संविधान और कानून दोनों के विरुद्ध होगा... उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग होती है... भारत दुनिया का सबसे बड़ा जनतंत्र है। दुनिया की सबसे बड़ी मतदाता सूची हमारे पास है, लगभग 90-100 करोड़ के बीच।

End of Feed