पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारी पर चुनाव आयोग ने बड़ी समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिया हिंसा मुक्त मतदान के निर्देश

बैठक में पश्चिम बंगाल के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा और प्रशिक्षण सत्र किया गया। इस दौरान चुनाव से जुड़ी हर तैयारी पर चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य के जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। आयोग ने स्पष्ट कहा कि चुनाव पूरी तरह हिंसा मुक्त, डर से मुक्त और प्रलोभन से मुक्त माहौल में कराए जाएंगे ताकि हर मतदाता बिना दबाव के वोट डाल सके।

चुनाव आयोग ने बड़ी समीक्षा बैठक

चुनाव आयोग ने बड़ी समीक्षा बैठक

ऑनलाइन हुई रिव्यू मीटिंग में चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य की प्रशासनिक और कानून व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत आकलन किया।

End of Feed