पुणे में बुजुर्ग व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित, बुखार, कफ, जोड़ों में दर्द, थकावट थे लक्षण, अब पूरी तरह से ठीक

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 2, 2022, 07:50 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे शहर में 67 वर्षीय एक व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित पाया गया। बुखार, कफ, जोड़ों में दर्द और थकावट से पीड़ित थे। लेकिन वह अब पूरी तरह से ठीक है।

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे शहर में 67 वर्षीय एक व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित पाया गया, लेकिन अब वह इससे पूरी तरह उबर चुका है और उसमें इस रोग के कोई लक्षण नहीं हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि नासिक निवासी इस व्यक्ति को पिछले महीने संक्रमित पाया गया था, लेकिन इसके पहले उसने पड़ोसी राज्य गुजरात के सूरत शहर की यात्रा की थी।

zika virus

महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के मामले

इसमें कहा गया है कि वह गत छह नवंबर को पुणे के बावधान इलाके में आया और बाद में सूरत चला गया। वह 16 नवंबर को बुखार, कफ, जोड़ों में दर्द और थकावट के चलते इलाज के लिए जहांगीर अस्पताल पहुंचा। एक निजी प्रयोगशाला में 18 नवंबर को उसकी जांच कराई गई तो उसके जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

End of Feed