Terrorism: जम्मू के 10 में से आठ जिले 2024 में आतंकी हमलों से दहले; 13 आतंकवादियों समेत 44 की मौत

jammu terrorist attack: आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष डोडा, कठुआ और रियासी जिलों में नौ-नौ लोगों की हत्या हुई, इसके अलावा किश्तवाड़ में पांच, उधमपुर में चार, जम्मू और राजौरी में तीन-तीन जबकि पुंछ में दो लोगों की जान गई, अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 18 सुरक्षाकर्मी और 13 आतंकवादी शामिल हैं।

jammu terrorist attack: पिछले तीन वर्षों में सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में घातक हमलों के बाद इस साल आतंकवादी गतिविधियां जम्मू क्षेत्र के छह अन्य जिलों में फैल गईं, जिनके कारण 18 सुरक्षाकर्मियों और 13 आतंकवादियों समेत 44 लोगों की मौत हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।राजौरी और पुंछ के पीर पंजाल जिलों में हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में 2024 में आतंकवादी गतिविधियों में काफी गिरावट देखी गई, लेकिन अप्रैल-मई से रियासी, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर और जम्मू में हुईं सिलसिलेवार घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता पैदा कर दी है।

jammu terrorist attack

इस वर्ष डोडा, कठुआ और रियासी जिलों में नौ-नौ लोगों की हत्या हुई

अधिकारियों ने बताया कि खतरे का मुकाबला करने और शांतिपूर्ण क्षेत्रों में आतंक फैलाने के पाकिस्तान में रहने वाले व्यक्तियों के प्रयासों को विफल करने को लेकर सेना ने पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ मिलकर संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर घने जंगलों में लगातार अभियान चलाए हैं।

End of Feed