Tantra Mantra: तंत्र मंत्र के फेर में एक परिवार के आठ सदस्यों ने खुद को कमरे में किया बंद, हो गए बेहोश

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 4, 2023, 10:17 PM IST

Tantra Mantra: कुछ लोग तंत्र मंत्र को लेकर काफी भरोसा करते हैं, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक परिवार के आठ सदस्यों ने खुद को एक कमरे में बंद कर रखा था।

Tantra Mantra in Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur) में घटित एक अजीबोगरीब घटना में कथित रूप से तंत्र-मंत्र (Tantra Mantra) के फेर में एक परिवार के आठ सदस्यों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अर्द्धमूर्छित पड़ी युवतियों और अन्य लोगों को घर से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

Tantra Mantra in Shahjahanpur

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने मंगलवार को बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज में रहने वाले बनारसी नामक व्यक्ति का आठ लोगों का परिवार रहता है। पड़ोसियों के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले उन सभी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था और इस दौरान वे कुछ खा-पी भी नहीं रहे थे।

End of Feed