देशभर में ईद का जश्न शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी और CM योगी समेत तमाम नेताओं ने दी मुबारकबाद

Eid 2025: ईद पूरे भारत में हर्षोल्लास और एकता के साथ मनाया जा रहा है। चांद दिखने के बाद मस्जिदों, ईदगाहों और खुले मैदानों में विशेष नमाज अदा की गई। देश के विभिन्न हिस्सों से लोग इस अवसर पर एक साथ आए। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी।

Eid: ईद-उल-फितर का जश्न पूरे देश में खुशी और एकता के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ और कोलकाता जैसे शहरों में लोग नए कपड़े पहने और दिल खोलकर मुस्कुराते हुए देखे गए। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। कामना की कि ईद सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

Eid- PM Modi

PM मोदी ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज़्बे को मजबूत बनाए।

End of Feed