भारत को मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब बनाने की कोशिश जारी, वडोदरा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 04:58 PM IST

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उड़ान योजना से भी इसमें बहुत मदद मिल रही है। अनुमान है कि आने वाले 10-15 वर्षों में भारत को 2000 से अधिक यात्री और कार्गो विमानों की आवश्यकता होगी। यह दर्शाता है कि विकास कितनी तेजी से होने वाला है। आज भारत में दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होता विमानन क्षेत्र है।

Prime Minister Narendra Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) में C-295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया( Make In India), मेक फॉर ग्लोब के इस मंत्र पर आगे बढ़ता भारत आज अपने सामर्थ्य को और आगे बढ़ा रहा है। अब भारत परिवहन विमान का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा। आज भारत में इसकी शुरूआत हो रही है। और मैं वो दिन देख रहा हूं जब दुनिया के बड़े यात्री विमान भी भारत में बनेंगे।

परिवहन विमान का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा भारत- पीएम मोदी

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत को दुनिया का बड़ा विनिर्माण हब बनाने की दिशा में हम बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। भारत आज अपना लड़ाकू विमान, टैंक, पनडुब्बी बना रहा है। इतना ही नहीं भारत में बनी दवाइयां और वैक्सीन भी दुनिया में लाखों लोगों का जीवन बचा रही हैं। यहां बनने वाले परिवहन विमान हमारी सेना को तो ताकत देंगे ही, इससे हमारे विमान निर्माण के लिए एक नए पारिस्थितिक तंत्र का भी विकास होगा। शिक्षा और संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित वड़ोदरा अब विमानन क्षेत्र हब के रूप में नई पहचान बनाएगा।

End of Feed