Khan Sir News:'पढ़े लिखे लोगों को राजनीति में आना चाहिए' बोले खान सर

Khan Sir News: बीते दिनों खान सर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, इसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिहाइड्रेशन, थकान और तनाव के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • खान सर ने छात्रों के आंदोलन को खुलकर समर्थन देने का ऐलान क‍िया था
  • खान सर बोले-पढ़े लिखे लोगों को राजनीति में आना चाहिए
  • बीते दिनों खान सर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी

Khan Sir News: बिहार के चर्चित शिक्षाविद खान सर ने सोमवार को कई मुद्दों पर आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने टीचर से नेता बने अवध ओझा के बारे में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पढ़े लिखे लोगों को राजनीति में आना चाहिए।शिक्षाविद खान सर ने कहा, 'अवध ओझा सीनियर टीचर हैं, अब वो राजनीति में गए हैं। मेरा मानना है कि पढ़े लिखे लोगों को राजनीति में आना चाहिए, लेकिन जहां तक मेरा सवाल है, मुझे बच्चों को पढ़ाने से फुर्सत नहीं है। साल 2024 में भी हमसे लोगों ने पूछा था। मैं साफ कर देता हूं कि 2025 में होने वाले चुनाव में दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, सभी राजनीतिक दलों को अब अपने घोषणापत्र में विद्यार्थियों की बात रखनी पड़ेगी। एग्जाम का कैलेंडर कब निकलेगा? और प्री तथा मेन्स एग्जाम के बीच कितने दिन का अंतर होगा?'

YouTuber Khan Sir

खान सर

बीपीएससी द्वारा बापू परीक्षा परिसर केंद्र की परीक्षा रद्द करने पर खान सर ने कहा कि वहां पर हंगामा ज्यादा हुआ था, लेकिन बीपीएससी को एक कमेटी बनाकर और भी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी जांच करनी चाहिए। हम लोग टीचर हैं और हमारे पास भी खबरें आती हैं, लेकिन हम जांच नहीं कर सकते। उनके पास अथॉरिटी है। बीपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था को बच्चों के बीच साख भी बनानी है।

End of Feed