ED की कार्रवाई: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के परिसरों पर छापेमारी, सीएम गहलोत के बेटे भी तलब

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 26, 2023, 12:01 PM IST

पिछले हफ्ते एजेंसी ने कांग्रेस नेता दिनेश खोदानिया और कुछ अन्य लोगों के आवासीय परिसरों सहित सात स्थानों पर छापे में 12 लाख रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे।

ED Action in Rajasthan: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान में कथित परीक्षा पत्र लीक मामले की धन शोधन की जांच के सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महवा विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के परिसरों पर छापे मारे। ईडी की कार्रवाई चुनाव से करीब एक महीने पहले हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री डोटासरा के सीकर और जयपुर में स्थित परिसरों और दौसा में महवा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हुडला और कुछ अन्य के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। वहीं, विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को तलब किया है।

Rajasthan Congress Chief Govind Dotasara And Vaibhav Gehlot

गोविंद सिंह डोटासरा के घर ईडी की छापेमारी

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान

राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। डोटासरा सीकर में लछमनगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुभाष महरिया के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वह इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं। ईडी ने इस मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार मीणा नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसने जून में इस मामले की जांच के सिलसिले में राजस्थान में कई स्थानों पर छापे मारे थे।

End of Feed