इधर चुनाव खत्म, उधर कोलकाता पुलिस के DCP शांतनु विश्वास की बढ़ी मुसीबत, ED ने जारी किया लुकआउट नोटिस

अधिकारी ने बताया, उन्हें पांच बार एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे एक बार भी उपस्थित नहीं हुए। हमें संदेह है कि वे जांच से बचने के लिए विदेश जा सकते हैं।

Shantanu Sinha Biswas- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईडी द्वारा जारी कई समन का पालन न करने के कारण बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि बिस्वास द्वारा भारत छोड़ने के किसी भी संभावित प्रयास को रोकने के लिए नोटिस को हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य ट्रांजिट पॉइंट्स पर वितरित किया गया है।

पांच बार मिला नोटिस, एक बार भी नहीं पहुंचे विश्नास

अधिकारी ने पीटीआई को बताया, उन्हें पांच बार एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे एक बार भी उपस्थित नहीं हुए। उनके लगातार असहयोग को देखते हुए, हमें संदेह है कि वे जांच से बचने के लिए विदेश जा सकते हैं। केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया है कि बिस्वास ने अपनी जांच के दौरान जारी किए गए कई समन का पालन नहीं किया।

End of Feed