नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट, जानें क्या है आरोप

नेशनल हेराल्ड केस मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। ईडी की चार्जशीट में कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इस चार्जशीट पर 25 अप्रैल को सुनवाई होगी।

ईडी ने कथित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज चीफ सैम पित्रोदा के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन शिकायत दर्ज की है। आरोपपत्र में सुमन दुबे और अन्य के नाम हैं। अदालत ने संज्ञान तर्कों की सुनवाई 25 अप्रैल के लिए निर्धारित की है।

End of Feed