नगरपालिका भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, TMC नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार

TMC Leader Sujit Bose Arrested: पश्चिम बंगाल के नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी ने टीएमसी नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार किया है। उन पर नगर निगमों में पैसों के बदले नौकरी देने के आरोप हैं।

TMC Leader Sujit Bose Arrested: पश्चिम बंगाल में नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस मामले में अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बोस (Sujit Bose ED Case) का नाम भी सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नगरपालिकाओं में हुई अनियमित भर्ती के मामले में उनसे लंबी पूछताछ की है। बाद में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। सुजीत बोस पश्चिम बंगाल सरकार में फायर सर्विसेज मंत्री रह चुके हैं। वे विधाननगर सीट से टीएमसी के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं।

TMC leader Sujit Bose arrested

नगर निगम नौकरी घोटाले में पूर्व मंत्री सुजीत बोस पर शिकंजा (फाइल फोटो)

कई लोगों से पैसे लेकर भर्ती कराने का काम-ED

ईडी का आरोप है कि दक्षिण दमदम नगरपालिका समेत कुछ नगरपालिकाओं में नियमों का पालन किए बिना नौकरियां दी गईं। जांच एजेंसी के मुताबिक, कई लोगों से पैसे लेकर भर्ती कराने का काम किया गया और इस प्रक्रिया में सैकड़ों पदों पर गड़बड़ी हुई। इस मामले की जांच के दौरान ईडी ने सुजीत बोस के घर, दफ्तर और उनके बेटे समुद्र बोस के रेस्तरां सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसी को वहां से कुछ नकद रकम और कई जरूरी दस्तावेज मिले। ईडी को शक है कि घोटाले से जुड़े लेन-देन में उनके करीबियों या उनसे जुड़ी कंपनियों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है।

End of Feed