Manish Sisodia Arrest News: दिल्ली शराब घोटाला मामले मेंमनीष सिसोदिया को ईडी ने गिरफ्तार किया है। तिहाड़ जेल में करीब आठ घंटे तक ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी।इससे पहले सात मार्च तो ईडी ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक सिसोदिया सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर ईडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनीष को पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया। सीबीआई को सबूत नहीं मिला, रेड में पैसे नहीं मिले। शुक्रवार को बेल पर सुनवाई होनी है। शुक्रवार को मनीष जेल से आजाद हो जाते उससे पहले ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ मनीष को जेल में रखना है। रोज नए फर्जी मामले बनाकर, जनता देख रही है, जनता जवाब देगी।
मनीष सिसोदिया को ईडी ने भी किया गिरफ्तार
Former Delhi deputy CM Manish Sisodia arrested by Enforcement Directorate in liquor policy case: Sources(file pho… t.co/pJgqgWPOYQ
— ANI (@ANI) Mar 9, 2023
दिल्ली आबकारी नीति मामले के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सिसोदिया वर्तमान में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।बता दें कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में वो पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।
