SIR में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो न हों परेशान, Form-6 भरने पर नहीं होगी कार्रवाई; EC ने SC में दाखिल किया हलफनामा

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि निष्पक्ष और शुद्ध चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना उसका संवैधानिक दायित्व है। बड़ी संख्या में मतदाताओं और डिजिटल डेटा के कारण इस प्रक्रिया में चुनौतियां आती हैं। आयोग ने भरोसा दिलाया है कि वह मतदाता सूची में मौजूद विसंगतियों को दूर करने के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम अंतिम सूची में शामिल हों।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची से नाम गायब होने पर पुराने मतदाताओं को लेकर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ी बात कही है। आयोग ने शीर्ष कोर्ट को बताया है कि जिन लोगों का नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन SIR के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं आया है, वे नए सिरे से Form-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल इस आधार पर कि उनका नाम पहले भी मतदाता सूची में था, उनके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत मुकदमा नहीं चलाया जाएगा।

SIR, SIR Row

एसआईआर को लेकर EC ने SC में दी जानकारी।

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा कि इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को निर्देश दिए गए हैं। उनसे इस स्पष्टीकरण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है, ताकि मतदाताओं तक स्थानीय भाषाओं में भी इसकी जानकारी पहुंच सके।

End of Feed