बंगाल के अधिकारियों को धमका रहा EC, बर्दाश्त नहीं करेंगे, SIR के नाम पर आग से खेलने की कोशिश: चुनाव आयोग पर भड़कीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने दावा किया, यह एसआईआर जैसा दिखता है वैसा नहीं है। इसका इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) जैसी प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए एक आवरण के रूप में किया जा रहा है।

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही उनकी सरकार के अधिकारियों को धमका रहे हैं और राजनीतिक प्रभाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर आग से खेलने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि मतदाता सूची से छेड़छाड़ का कोई भी प्रयास लोकतंत्र के साथ विश्वासघात होगा।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला (ANI)

कहा- चुनाव आयोग अधिकारियों को धमका रहा

पश्चिम बंगाल सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, चुनाव आयोग राज्य सरकार के अधिकारियों को धमका रहा है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने आश्चर्य जताया कि चुनाव आयोग के अधिकारी राज्य का दौरा करके सरकारी अधिकारियों को कैसे बुला सकते हैं, जबकि चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

End of Feed