गुजरात के कच्छ और मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं, इतनी रही तीव्रता

देश में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुजरात के कच्छ जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। कच्छ जिला 'अत्यधिक जोखिम' वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है, जहां कम तीव्रता के भूकंप नियमित रूप से आते रहते हैं।

Earthquake News: देश में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (ISR) ने बताया कि रविवार दोपहर गुजरात के कच्छ जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। ISR ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में बताया कि भूकंप दोपहर 12:41 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र भचाऊ से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-पूर्व (NNE) में था।

earthquake

भूकंप की प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI)

ISR के अपडेट में बताया गया है कि इससे पहले सुबह लगभग 6:41 बजे इसी जिले में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र धोलावीरा से 24 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व (ESE) में स्थित था।

End of Feed