देश

Earthquake Today 28 May 2026: भारत में आज कहां आया भूकंप? असम में सुबह-सुबह दो झटके, सिक्किम में भी हिली धरती

Earthquake Today 28 May 2026: भारतमें आज कहां भूकप आया? भारत (India) में आज दो राज्यों में भी भूकंप के झटके लगे हैं। क्या दिल्ली में भी भूकंप आया है?

Image

भारत में आज कहां भूकंप आया?

Earthquake Today 28 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? क्या दिल्ली में भी भूकंप आया है? भारत (India) में आज दो राज्यों में भूकंप आया है। असम में एक के बाद एक दो भूकंप के झटके लगे हैं। सिक्किम में भी भूकंप आया है। आज भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप की शुरुआत भूटान से हुई, उसके बाद एक के बाद एक झटके लगते रहे। दिल्ली में आज भूकंप की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है।

भारत में 28 मई को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on May 28)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
असम2.707:36:32 AM10 KMकामरूप
असम2.904:10:07 AM20 KMश्रीभूमि
सिक्किम2.302:30:59 AM5 KMगंगटोक

दुनिया में 28 मई को कहां भूकंप आया? (May 28 Tremors Worldwide)

भारत के अलावा चीन, भूटान, म्यांमार, मेक्सिको, अमेरिका, इंडोनेशिया, चिली में भूकंप आया है। चीन में एक बाद एक दो भूकंप के झटके लगे हैं। वहीं अमेरिका के अलास्का में भूकंप आया है। इंडोनेशिया में 5.1 की तीव्रता से भूकंप आया है।

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
चीन4.608:07:56 AM10 KM32.789, 96.033
इंडोनेशिया5.107:16:1810 KMसोये
चिली4.106:30:38 AM112 KMकैलामा
अमेरिका5.205:55:2158 KMअलास्का
म्यांमार3.404:03:04100 KM25.712, 95.410
चीन4.403:59:3040 KM33.455, 96.620
भूटान2.400:48:305 KM27.359, 92.027

भूकंप आने पर कैसे बच सकती है जान?

भूकंप के झटके महसूस होते ही सबसे पहले खुद को शांत रखना और घबराना नहीं जरूरी है। यदि आप किसी इमारत या घर के अंदर हैं, तो तुरंत जमीन पर झुक जाएं और किसी मजबूत मेज या डेस्क के नीचे जाकर खुद को छुपा लें। अपने हाथों से सिर और गर्दन को अच्छी तरह ढक लें तथा झटके रुकने तक मेज के पैर को मजबूती से पकड़े रहें। इस दौरान कांच की खिड़कियों, भारी अलमारियों और झूमर जैसी गिरने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें। बाहर निकलने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें और सीढ़ियों का ही प्रयोग करें। यदि आप पहले से ही घर के बाहर हैं, तो ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों, तारों और पेड़ों से दूर किसी खुले मैदान की ओर चले जाएं और वहां जमीन पर बैठ जाएं। वाहन चलाते समय गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर रोककर उसके भीतर ही बैठे रहना सबसे सुरक्षित होता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article