देश

Earthquake Today in India 19 April: भारत में आज कहां भूकंप आया? उत्तर से लेकर दक्षिण तक में लगे हैं झटके

Earthquake Today in India 19 April: भारत में आज कहां भूकंप आया। देश में आज उत्तर से लेकर नॉर्थ ईस्ट भारत तक के राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। क्या दिल्ली में भी भूकंप आया है?

Image

भारत में आज कहां-कहां भूकंप आए

Earthquake Today in India 19 April: भारत में आज कहां भूकंप आया? देश के किन राज्यों में आज भूकंप के झटके लगे हैं। भारत में चार जगहों पर भूकंप आया है। भारत में आज सबसे तेज झटका 4.6 का था। आज जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात और हिंद महासागर (Indian Ocean) में भूकंप आया है। दिल्ली समेत बाकी राज्यों में कोई भूकंपीय घटना दर्ज नहीं हुई है।

भारत में 19 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 19 In India)

भारत में आज कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
जम्मू कश्मीर2.505:48:3010 KMकिश्तवाड़
हिंद महासागर4.605:32:06180 KM1.256, 97.685
गुजरात2.803:36:1210 KMअमरेली
अरुणाचल प्रदेश2.502:35:595 KMपश्चिम कमांग

दुनिया में 19 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 19 Tremors Worldwide)

दुनिया में आज कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
इंडोनेशिया4.505:34:1935 KM1.042, 97.519
चीन4.202:57:31180 KM33.756, 90.133
पेरू4.205:26:47146 KMपुकाल्पा

पेरू और भूकंप

पेरू दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां भूकंप अक्सर आते रहते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि पेरू Pacific Ring of Fire नाम के भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है, जो पृथ्वी का सबसे सक्रिय भूकंप और ज्वालामुखी वाला इलाका माना जाता है। इस क्षेत्र में समुद्र के नीचे मौजूद Nazca Plate धीरे-धीरे South American Plate के नीचे धंसती रहती है। जब इन प्लेटों के बीच दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और अचानक ऊर्जा निकलती है, तो भूकंप आ जाता है।

पेरू के इतिहास में कई बड़े और विनाशकारी भूकंप दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख 1970 Ancash earthquake था, जिसमें भारी तबाही हुई और हजारों लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 2007 में भी एक शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसने कई शहरों को प्रभावित किया।

भौगोलिक स्थिति के कारण पेरू में छोटे-छोटे भूकंप अक्सर महसूस किए जाते हैं, जबकि बड़े भूकंप कुछ वर्षों के अंतराल पर आते रहते हैं। इसी वजह से वहां की सरकार और प्रशासन भूकंप से बचाव के लिए मजबूत इमारतों का निर्माण, आपदा प्रबंधन और लोगों को जागरूक करने पर विशेष ध्यान देते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'