Earthquake In India: भारत में लगातार कहीं न कहीं भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। कभी उत्तराखंड, कभी त्रिपुरा, कभी बंगाल की खाड़ी। अब 24 घंटे के अंदर दो जगहों पर भूकंप आया है। पहला भूकंप का झटका मणिपुर में लगा और दूसरा अंडमान सागर में। दोनों जगहों पर भूकंप आने के बाद से लोगों के अंदर दहशत का माहौल है।
मणिपुर में भूकंप
मणिपुर में भूकंप (Manipur Earthquake)
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) ने कहा कि सोमवार रात मणिपुर के उखरुल जिले में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सोमवार रात 11.1 बजे आया और 20 किमी की गहराई पर आया। लोग रात में खाना खाकर सोने की तैयारी में थे तभी भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। उक्रुल में 21 जुलाई को 3.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।
अंडमान सागर में भूकंप (Earthquake In Andaman Sagar)
इस बीच मंगलवार को तड़के सुबह अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप मंगलवार सुबह 3.39 बजे आया और 93 किमी की गहराई पर आया।
लग रहे लगातार झटके
इससे पहले सोमवार तड़के बंगाल की खाड़ी में 4.4 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। भूकंप भारतीय मानक समय (IST) 01:29:06 बजे पृथ्वी की सतह से 70 किलोमीटर की गहराई पर आया। इस भूकंपीय घटना का केंद्र अक्षांश 9.75 डिग्री उत्तर और देशांतर 84.12 डिग्री पूर्व पर स्थित था। इससे पहले त्रिपुरा में भी शनिवार को भूकंप आया था, जिसे रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापा गया था।
