गुजरात में 'स्मार्ट आंगनबाड़ियों' का विदेश मंत्री जयशंकर ने किया भूमि पूजन, बोले- सुनिश्चित होगा देश का उज्ज्वल भविष्य

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 27, 2023, 10:39 AM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishanka) ने गुजरात के व्याधर, तिलकवारा में 2 स्मार्ट आंगनबाड़ियों (Smart Anganwadi) का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इसका हेल्थ से बहुत गहरा संबंध है। जिससे देश का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishanka) ने शुक्रवार को गुजरात के नर्मदा जिले में दो 'स्मार्ट आंगनबाड़ियों' का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और आंगनबाड़ियों के बीच बहुत गहरा संबंध है, अगर हम इसे और मजबूत करेंगे तो आगे बढ़ने के कदम आसान हो जाएंगे, इसलिए इस बार मेरा फोकस स्मार्ट आंगनबाड़ियों (Smart Anganwadi) पर है। गुजरात से राज्यसभा सदस्य जयशंकर ने भूमि पूजन करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि आज सुबह मेरे संसदीय राज्य गुजरात के व्याधर, तिलकवारा में 2 स्मार्ट आंगनबाड़ियों का भूमि पूजन करने का सौभाग्य मिला। मेरे साथ मौजूद रहने के लिए इलाके के लोकसभा सांसद गीता बेन राठवा को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि एमपीलैड्स के तहत स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे देश का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा। विदेश मंत्री जयशंकर अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।

लोगों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

उन्होंने जिले के देदियापाड़ा तालुका के मालसमोट गांव का भी दौरा किया और कहा कि शुक्रवार को फिर से मालसमोट आने का सौभाग्य मिला। MPLADS से 2 नई आंगनवाड़ी और एक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र की घोषणा की। मुझे उम्मीद है कि ये सुविधाएं राज्य के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी। बाद में उन्होंने गांव मालसमोट के नारी शक्ति केंद्र और केवडिया में एकता कौशल विकास केंद्र का भी दौरा किया।

End of Feed