E20 Petrol से देश को कैसे मिलेगा फायदा? ONGC निदेशक ने गिनाए फायदे

E20 Benefit: ओएनजीसी निदेशक ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा कि E20 पेट्रोल भारत के पेट्रोलियम आयात को कम करने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद कर सकता है। उन्होंने घरेलू तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए गहरे पानी, सीमांत और कम खोजे गए क्षेत्रों पर फोकस की जानकारी दी।

E20 Benefit: ओएनजीसी निदेशक ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा कि 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण वाले E20 पेट्रोल से भारत के पेट्रोलियम आयात में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि तकनीक की मदद से E20 से जुड़ी चुनौतियों का समाधान निकाला जा सकता है।

e20 news

ओएनजीसी निदेशक ओम प्रकाश सिन्हा ने ई-20 से होने वाले फायदे बताए। AI IMAGE

सिन्हा ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच देशों को विदेशी स्रोतों पर निर्भरता कम करने की जरूरत समझ आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत के पास ऊर्जा आपूर्ति के कई विकल्प होने चाहिए, ताकि किसी एक रास्ते के बंद होने पर लोगों की जरूरतें प्रभावित न हों।

End of Feed