प्रधानमंत्री मोदी को मिले 1300 से अधिक उपहारों की E-नीलामी शुरू, राम मंदिर मॉडल सहित ये गिफ्ट शामिल

‘पीएम ममेंटोज’ की वेबसाइट के अनुसार, देवी भवानी की मूर्ति का आधार मूल्य 1,03,95,000 रुपये है, जबकि राम मंदिर के मॉडल का आधार मूल्य 5.5 लाख रुपये है। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि ये दोनों वस्तुएं, पैरालंपिक पदक विजेताओं के तीन जोड़ी जूते के आधार मूल्य के साथ शीर्ष पांच की श्रेणी में हैं।

E-Auction Of Gifts Given To PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिली 1,300 से अधिक वस्तुओं को बुधवार को शुरू हुई ई-नीलामी में रखा गया है। इन वस्तुओं में देवी भवानी की एक मूर्ति, अयोध्या के राम मंदिर का एक मॉडल और 2024 पैरालंपिक खेलों की खेल संबंधी यादगार चीजें शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन नीलामी के सातवें संस्करण की शुरुआत मोदी के जन्मदिन के साथ हो रही है, जो बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। ई-नीलामी 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

Naredra Modi

पीएम मोदी के उपहारों की होगी ई-नीलामी (PTI)

राम मंदिर के मॉडल सहित ये चीजें शामिल

‘पीएम ममेंटोज’ की वेबसाइट के अनुसार, देवी भवानी की मूर्ति का आधार मूल्य 1,03,95,000 रुपये है, जबकि राम मंदिर के मॉडल का आधार मूल्य 5.5 लाख रुपये है। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि ये दोनों वस्तुएं, पैरालंपिक पदक विजेताओं के तीन जोड़ी जूते के आधार मूल्य के साथ शीर्ष पांच की श्रेणी में हैं। प्रत्येक जोड़ी जूते का आधार मूल्य 7.7 लाख रुपये है। ई-नीलामी में शामिल अन्य वस्तुओं में जम्मू-कश्मीर का कढ़ाई वाला पश्मीना शॉल, राम दरबार की एक तंजौर पेंटिंग, एक धातु की नटराज प्रतिमा, जीवन वृक्ष को दर्शाती गुजरात की एक रोगन कला और एक हाथ से बुना हुआ नागा शॉल शामिल हैं।

End of Feed