LIVE
Dwarka Expressway Updates: PM मोदी ने लोगों को दिया द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात, कहा- 'भारत के विकास से कांग्रेस को है दिक्कत'
Dwarka Expressway Opening, (द्वारका एक्सप्रेस-वे उद्घाटन) Updates: पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरुग्राम में एक रोड शो किया, जब उन्होंने देश भर में फैली 112 बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए हरियाणा शहर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी श्रमिकों से बात भी की। पीएम मोदी आज गुरुग्राम से एक लाख करोड़ रुपये की लागत वाली और देश भर में फैली लगभग 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन भी करेंगे।
Dwarka Expressway Inauguration Traffic Advisory Check Here
MAR 11, 2024 15:10 IST
कांग्रेस के चश्मे का नंबर अभी भी नहीं बदला- पीएम मोदी
द्वारका एक्सप्रेस-वे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन और अन्य सड़क परियोजनाओं का लो कार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश इतना बदल गया है लेकिन कांग्रेस के चश्मे का नंबर अभी भी नहीं बदला है। उन्होंने कहा, ‘‘देश में हो रहे लाखों करोड़ रुपये के इन विकास कार्यों से सबसे ज्यादा दिक्कत सिर्फ कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन को है। उनकी नींद हराम हो गई है। इसलिए वो लोग कह रहे हैं कि मोदी चुनाव के कारण लाखों करोड़ रुपये के काम कर रहा है।’’
MAR 11, 2024 14:58 IST
इंडिया' गठबंधन के नेताओं की नींद उड़ गई है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां एक लाख करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के विकास कार्यों से ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की नींद उड़ गई है।
MAR 11, 2024 14:43 IST
Dwarka Expressway Live Update: इस खंड के तहत दो पैकेज शामिल
द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा ‘हरियाणा खंड’ लगभग 4,100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस खंड के तहत दो पैकेज शामिल हैं। पहले पैकेज के तहत दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) तक की 10.2 किलोमीटर लंबी सड़क आती है। दूसरे पैकेज के तहत बसई रेल-ओवर-ब्रिज से खेड़की दौला तक 8.7 किमी लंबी सड़क आती है।
MAR 11, 2024 14:14 IST
Dwarka Expressway Live Update: भाजपा सरकार में शिलान्यास और लोकार्पण के लिए समय और दिन पड़ रहे कम
पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें छोटी सी कोई योजना बनाकर, छोटा सा कोई कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटती रहती थीं। वहीं भाजपा सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है, उसमें शिलान्यास और लोकार्पण के लिए समय और दिन कम पड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमने तय योजनाओं को तय समय में पूरा किया, पहले विलंब होता था अब डिलीवरी होती है।
MAR 11, 2024 14:03 IST
3 महीने से भी कम समय में 10 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, और इतने कम समय में 10 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व लोकार्पण हो चुका है।
MAR 11, 2024 14:00 IST
MAR 11, 2024 13:57 IST
21 वीं सदी का भारत बड़े विजन का भारत है- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे द्वारका एक्सप्रेसवे देश को समर्पित करने में मुझे बेहद खुशी हो रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी का भारत बड़े विजन का भारत है।
MAR 11, 2024 13:54 IST
द्वारका एक्सप्रेसवे देश को देगा नई ऊर्जा- PM मोदी
पीएम मोदी ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये एक्सप्रेसवे देश को नई ऊर्जा देगा।
MAR 11, 2024 13:51 IST
PM मोदी बोले- द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 9000 करोड़ रुपये की आई लागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे द्वारका एक्सप्रेसवे देश को समर्पित करने में बेहद खुशी हो रही है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 9000 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके शुरू होने से दिल्ली से गुरुग्राम तक के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।
MAR 11, 2024 13:46 IST
MAR 11, 2024 13:43 IST
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- सुपर इकोनॉमिक पावर का उदारहण है द्वारका एक्सप्रेसवे
हरियाणा: गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए एक मिशन के रूप में हम सभी के सामने एक उद्देश्य रखा है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए और खास तौर पर सुपर इकोनॉमिक पावर बनने का ये सपना है। उन्होंने कहा कि जो इंफ्रास्ट्रक्चर बनने जा रहा है वो उसी लायक है, उस इंफ्रास्ट्रक्चर का उदाहरण आज का द्वारका एक्सप्रेस हाईवे है। ये एक अत्याधुनिक प्रोजेक्ट है और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इस परियोजना में अनुमानित लागत से लगभग 20% की बचत हुई है। मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि मैंने उनसे अनुरोध किया था कि वे इस परियोजना को देखने के बाद इसका उद्घाटन करें, उन्होंने समय दिया और प्रत्येक को देखा और हर विवरण को बहुत रुचि के साथ, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं...।
MAR 11, 2024 13:21 IST
MAR 11, 2024 13:18 IST
MAR 11, 2024 13:17 IST
Dwarka Expressway Live Update: पीएम मोदी ने CM खट्टर के साथ किया द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। पीएम कुछ ही देर में गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
MAR 11, 2024 13:15 IST
MAR 11, 2024 13:15 IST
Dwarka Expressway Live Update: PM मोदी का गुरुग्राम में रोड शो, श्रमिकों से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरुग्राम में एक रोड शो किया, जब उन्होंने देश भर में फैली 112 बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए हरियाणा शहर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी श्रमिकों से बात भी की।
MAR 11, 2024 12:38 IST
MAR 11, 2024 12:36 IST
Dwarka Expressway Live Update: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी करेंगे पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित करेंगे। यहां पर पीएम मोदी का स्वागत केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी करेंगे।
MAR 11, 2024 12:28 IST
Dwarka Expressway Live Update: एक पिलर पर बनाया गया 9 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर नौ किलोमीटर लंबा और 34 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर एक पिलर पर तैयार किया गया है। यह देश में पहला ऐसा फ्लाईओवर भी है।
MAR 11, 2024 12:29 IST
Dwarka Expressway Live Update: पीएम मोदी आज करेंगे द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, क्षेत्र में धारा-144 लागू
पीएम मोदी आज द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की ड्रोन गतिविधियों को रोकने के लिए क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।
