Durgapur Case: सीएम ममता बोलीं- मेरा बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया, गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा, 'एक महिला होकर भी...'

दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता के पिता ने सीएम ममता बनर्जी के इस दावे का कड़ा विरोध किया है कि उनकी बेटी आधी रात के बाद हॉस्टल परिसर से बाहर गई थी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के साथ शुक्रवार रात 8 बजे से 9 बजे के बीच यौन उत्पीड़न हुआ। फिर भी मुख्यमंत्री ने झूठा दावा किया कि घटना आधी रात के बाद हुई।

Durgapur Gangrape Case: दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां उन्होंने सफाई पेश करते हुए कहा कि उनकी उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने इसके लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, उनकी टिप्पणी पर भाजपा से लेकर गैंगरेप पीड़िता के पिता ने भी हमला बोला।

MAMATA (1)

गैंगरेप केस पर सीएम ममता ने कहा उनका बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। Photo-ANI

'सीएम ममता ने किया झूठा दावा'

दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता के पिता ने सीएम ममता बनर्जी के इस दावे का कड़ा विरोध किया है कि उनकी बेटी आधी रात के बाद हॉस्टल परिसर से बाहर गई थी। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी के साथ शुक्रवार रात 8 बजे से 9 बजे के बीच यौन उत्पीड़न हुआ। फिर भी मुख्यमंत्री ने झूठा दावा किया कि घटना आधी रात के बाद हुई।'

End of Feed