दिल्ली की हवा नहीं हुई ज्यादा जहरीली, चक्रवात 'सितरंग' की तूफानी रफ्तार से मदद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:53 AM IST

दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 के पार था। लेकिन अगर पिछली दिवाली या उससे पहले से तुलना करें तो जहरीले कणों की संख्या बेहद कम थी।आखिर इसके पीछे की वजह क्या है उसे समझने की कोशिश करेंगे।

दिवाली के बाद दिल्ली और एनसीआर की हवा बेहद जहरीली हो जाती थी। स्मॉग का असर तो इस साल भी है। लेकिन अगर पीएम 10 की बात करें तो उसकी मात्रा कम है। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 के पार था। हालांकि अगर तुलना पिछले साल या उससे पहले से करें तो एक्यूआई बेहद खतरनाक श्रेणी में नहीं था। अब ऐसे में सबके जेहन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि हवा उतनी जहरीली नहीं हुई। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली में पटाखे 30 फीसद कम फोड़े गए। इसके साथ ही पराली के जलाने के एक हजार केस सामने आए जोकि पिछले वर्ष तीन हजार से अधिक था। लेकिन इन सबके बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर की हवा को ज्यादा जहरीली ना होने के लिए साइक्लोन सितरंग को बताया।

delhi pollution level

दिवाली के बाद दिल्ली में कम प्रदूषण की वजह चक्रवात सितरंग

साइक्लोन सितरंग से मिला फायदा

End of Feed