Amit Shah: अमित शाह ने अपनी आंखों के सामने नष्ट करवा दिया 2381 करोड़ रुपये का ड्रग्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2023, 03:34 PM IST

Amit Shah: देश के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को 2,381 करोड़ रुपए कीमत के 1.40 लाख किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ नष्ट किए गए और इस कार्रवाई के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डिजिटल माध्यम से मौजूद थे।

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी आंखों के सामने करोड़ों रुपयों के ड्रग्स को नष्ट करवा दिया। ये ड्रग्स विभिन्न जगहों से पुलिस ने जब्त किया था। मिली जानकारी के अनुसार कुल 1.40 लाख किलो के ड्रग्स को देश के विभिन्न राज्यों में नष्ट किया गया है।

amit shah drugs

देशभर में 1.40 लाख किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में जब्त

देश के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को 2,381 करोड़ रुपए कीमत के 1.40 लाख किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ नष्ट किए गए और इस कार्रवाई के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डिजिटल माध्यम से मौजूद थे। विभिन्न शहरों में नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया और शाह ने ‘नशीले पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर सम्मेलन में भाग लेते समय नयी दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस कार्रवाई को देखा। सर्वाधिक नशीले पदार्थ मध्य प्रदेश में नष्ट किए गए।

End of Feed