सलमान लेता है ड्रग्स, अभिनेत्रियों का भगवान ही मालिक- रामदेव, SRK-जिन्ना और इस्लाम पर भी बोले

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 01:44 PM IST

उनके मुताबिक, इस्लाम में शराब हराम है, इसलिए ये लोग अब बीड़ी सिगरेट पी रहे हैं। वहां कहते हैं कि कोई शराब पी ले तो वह नापाक हो गया। पर जिन्ना दारू पीता था। वह मर गया। इस्लाम में शराब को लेकर सख्ती है। बाबा ने यह भी दावा किया कि आज पूरे देश में अगर कोई पवित्र समाज है तो वह आर्य समाज है, जिसे मानने वाले किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते हैं।

पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक और योग गुरु बाबा रामदेव का दावा है कि मौजूदा समय में ड्रग्स हर तरफ फैल चुका है। बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या पॉलिटिक्स...चारों ओर यह अपने पैर पसार चुका है।

BABA RAMDEV

बाबा रामदेव का दावा है कि पूरा बॉलीवुड ड्रग्स की चपेट में है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ड्रग्स लेते हैं। मशहूर एक्टर शाहरुख खान का बेटा ड्रग्स पार्टी के चलते जेल गया, जबकि अभिनेता आमिर खान लेते हैं या नहीं? यह पता नहीं। ये बातें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तीन दिन चलने वाले आर्यवीर सम्मलेन के दौरान कहीं।

End of Feed