'Pakistani बेबी' पर लट्टू था DRDO वैज्ञानिक, पहुंचा रहा था मिसाइल सिस्टम की सीक्रेट बातें; ATS की चार्जशीट में कई खुलासे

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2023, 11:57 AM IST

DRDO Scientist Pakistan spy: एटीएस की चार्जशीट में सामने आया है कि कुरुलकर और जारा दासगुप्ता में व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क हुआ था। जारा दासगुप्ता ने दावा किया था कि वह ब्रिटेन में रहती है और सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने कुरुलकर को अश्लील संदेश और वीडियो भेजकर उससे दोस्ती की। जांच के दौरान उसका आईपी एड्रेस पाकिस्तान का पाया गया।

DRDO Scientist Pakistan spy: पाकिस्तानी महिला एजेंट को खुफिया जानकारियां उपलब्ध कराने के आरोप में डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को तीन मई को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। पिछले सप्ताह महाराष्ट्र एटीएस ने कुरुलकर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें सामने आया है कि डीआरडीओ वैज्ञानिक पाकिस्तानी महिला एजेंट पर पूरी तरह फिदा था और उसे खुफिया जानकारियां मुहैया करा रहा था।

DRDO scientist Pradeep Kurulkar

आरोप पत्र में कहा गया है कि डीआरडीओ वैज्ञानिक एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के प्रति आकर्षित था। महिला ने अपना नाम जारा दासगुपता बताया था। दोनों के बीच हुई बातचीत में सामने आया है कि डीआरडीओ के वैज्ञानिक ने पाकिस्तानी महिला एजेंट से खुफिया रक्षा परियोजनाओं के अलावा भारतीय मिसाइल प्रणालियों के बारे में बातचीत की थी।

End of Feed