भारत ने दिखाया दम, नीचे उड़ते एरियल टार्गेट को AKASH-NG ने मार गिराया, और मारक हुई अपनी वायु रक्षा प्रणाली

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 02:05 PM IST

AKASH-NG Missile Test: भारत ने अपनी स्वदेशी वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली आकाश को और पुख्ता बनाने की दिशा में कामयाबी हासिल की है। रक्षा एवं अनुसंधान संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को आकाश के नए संस्करण एवं उन्नत रूप आकाश-एनजी (AKASH-NG) मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

AKASH-NG Missile Test: भारत ने अपनी स्वदेशी वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली आकाश को और पुख्ता एवं कारगर बनाने की दिशा में कामयाबी हासिल की है। रक्षा एवं अनुसंधान संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को आकाश के नए संस्करण एवं उन्नत रूप आकाश-एनजी (AKASH-NG) मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर तट पर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर किया गया। डीआरडीओ का कहना है कि इस नए वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली ने तीव्र गति से काफी नीचे उड़ रहे मानवरहित एरियल टार्गेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।

akash missile

आकाश मिसाइल सिस्टम का एक और परीक्षण।

डीआरडीओ ने कहा कि परीक्षण के दौरान मिसाइल प्रणाली ने सफलतापूर्वक एरियल टार्गेट को इंटरसेप्ट किया और उसे तबाह किया।

End of Feed