कोलकाता के श्लोक मुखर्जी ने Doodle For Google 2022 India का खिताब जीत लिया है। Google ने सोमवार को डूडल के विजेता की घोषणा की। श्लोक का डूडल 14 नवंबर (सोमवार) को Google.co.in पर भी दिखाया जा रहा है।
गूगल का डूडल (फोटो- Google)
अपने डूडल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए श्लोक ने लिखा- "अगले 25 वर्षों में, मेरे भारत में वैज्ञानिक मानवता की बेहतरी के लिए अपना खुद का इको-फ्रेंडली रोबोट विकसित करेंगे। भारत पृथ्वी से अंतरिक्ष तक नियमित रूप से अंतरिक्ष यात्रा करेगा। भारत योग और आयुर्वेद में और अधिक विकास करेगा और आने वाले वर्षों में और मजबूत होगा।"
Google का डूडल पेज ने इसे लेकर कहा-"छात्रों द्वारा अपनी प्रविष्टियों में लाई गई रचनात्मकता और कल्पना से हम चकित थे और विशेष रूप से प्रसन्न थे कि प्रौद्योगिकी और स्थिरता की उन्नति कई डूडल में आम विषयों के रूप में उभरी है।"
New Google Doodle has been released: "Doodle for Google 2022 - India Winner" :)#google #doodle #design… t.co/MZqd0TblgR
— ANI (@ANI) Nov 13, 2022
इस वर्ष की प्रतियोगिता में भारत के 100 से अधिक शहरों से कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों से 115,000 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं थीं। भारत के लिए इस बार का थीम था- "अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत कैसा होगा?" गूगल हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है, हर देश के लिए अलग-अलग थीम होता है। इस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चे भाग लेते हैं। इस प्रतियोगिता में विजय होने वाले छात्र को इनाम भी मिलता है। जिस बच्चे को विजेता घोषित किया जाता है, उसे कॉलेज में पढ़ने के लिए 30 हजार डॉलर की स्कॉलरशिप, गूगल क्रोम बुक और टैबलेट दिया जाता है।
