अजब-गजब: उंगली की जगह 4 साल की बच्ची की कर डाली जीभ की सर्जरी, डॉक्टर सस्पेंड

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2024, 12:37 PM IST

Kerala News: बच्ची के परिवार ने कहा कि उसे जीभ संबंधी कोई समस्या नहीं थी। परिवार ने कहा कि अगर इस गलती की वजह से बच्ची पर कोई दुष्प्रभाव पड़ता है तो अस्पताल के प्राधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। परिवार के एक सदस्य ने बताया, अस्पताल ने हमें सूचित किया कि गलती हुई है क्योंकि उसी दिन दो बच्चों की सर्जरी की जानी थी।

Kerala News: केरल में हतप्रभ करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चार साल की बच्ची को उसकी छठी उंगली हटाने के लिए गुरुवार को सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के एक ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया था। लेकिन घंटों बाद जब वह सर्जरी के बाद बाहर आई तो जानकारी मिली कि उंगली के बजाय जीभ की सर्जरी कर दी गई है।

Kerala doctor wrong surgery

परिवार के मुताबिक, चिकित्सा महाविद्यालय के मातृत्व एवं बाल देखभाल केंद्र में बच्ची की छठी उंगली को हटाने के लिए सर्जरी की जानी थी। उन्होंने बताया कि गलती तब सामने आई जब सर्जरी के बाद उन्होंने बच्ची के मुंह में रूई देखी जिसके बाद उन्होंने पूरे प्रकरण की अपने स्तर पर जांच की। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बारीकी से देखने पर पता चला कि बच्ची के हाथ के बजाय जीभ की सर्जरी की गई है। मामले को लेकर केरल में हंगामा होने पर राज्य सरकार ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बेजॉन जॉनसन को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया।

End of Feed